Lucknow Airport: 15 अगस्त तक जारी रहेगा रनवे मेंटेनेंस, अब 5 नवंबर तक इस टाइम नहीं उड़ेंगी फ्लाइट्स

लखनऊ एयरपोर्ट के रनवे की मरम्मत का कार्य अब 15 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है, जिससे हर दिन 11 बजे से 3 बजे तक उड़ानों का संचालन प्रभावित रहेगा। इसके अतिरिक्त, 20 अगस्त से 5 नवंबर 2025 तक हर बुधवार रनवे कुछ घंटों के लिए बंद रहेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ान की जानकारी पहले से जांच लें।

Lucknow Airport: लखनऊ एयरपोर्ट पर जारी रनवे मरम्मत कार्य के कारण यात्रियों को कुछ और दिन असुविधा झेलनी पड़ सकती है। पहले यह कार्य 15 जुलाई तक समाप्त होने वाला था, लेकिन अब इसकी समय-सीमा 15 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। इस दौरान रोजाना चार घंटे तक उड़ानों पर रोक जारी रहेगी। इसके साथ ही भविष्य में हर बुधवार कुछ घंटों की अतिरिक्त रोक भी तय की गई है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना इन बदलावों को ध्यान में रखकर बनाएं।

Flight

सांकेतिक फोटो (PC - istock)

15 अगस्त के बाद 24 घंटे एयरपोर्ट का संचालन

दैनिक भास्कर की खबर के हवाले से लखनऊ एयरपोर्ट के रनवे की मरम्मत कार्य के चलते 1 मार्च से हर दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उड़ानों का संचालन स्थगित रहता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप पर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने मरम्मत का समय दो घंटे कम करने का निर्देश दिया था। अब 16 जुलाई से 15 अगस्त तक चार घंटे की इस उड़ान-रोक व्यवस्था को जारी रखा गया है। इसके बाद रनवे 24 घंटे संचालन के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगा।

End of Feed