Lucknow Athletics Championship:आज से शुरू होगी 67वीं राष्ट्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ

Lucknow Athletics Championship: आज, 16 दिसंबर से 67वीं राष्ट्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स चैंपियनशिप 20233-24 का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी द्वारा किया जाएगा।

Lucknow Athletics Championship: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज से शुरू होने जा रहा है 67वां राष्ट्रीय विद्यालयी एशलेटिक्स चैंपियनशिप 2023-24। इस चैंपियनशिप का आयोजन युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल की दिशा में भी आगे बढ़ाना है। एक सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई और खेल दोनों को आवश्यक मानती है योगी सरकार। पढ़ाई के साथ खेल को प्रोत्साहित करने के लिए लखनऊ में राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का ये 67वां संस्करण है। बता दें कि प्रतियोगिता का आयोजन 16 दिसंबर से किया जाएगा, जो 20 दिसंबर तक चलेगा।

Lucknow 67th National School Athletics Championship start from today

67वीं राष्ट्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023-24 का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अंडर 14 के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, 67वीं राष्ट्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023-24 का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज (16 दिसंबर 2023) किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, कुर्सी रोड, गुडंबा, लखनऊ में किया जा रहा है।

End of Feed