बुलंदशहर में बीजेपी का विस्तारक महाकुंभ, लोकसभा चुनाव में बूथ तक पहुंचने का बनाया लक्ष्य

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 6, 2023, 03:36 PM IST

BJP Mission 2024 for Lok sabha election: भारतीय जनता पार्टी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटें आती हैं। बीजेपी ने 2024 में सभी 80 सीटों पर विजय हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इसी क्रम में पार्टी ने सभी क्षेत्रों में विस्तारक नियुक्त कर दिए हैं।

BJP Mission 2024 for Lok sabha election: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने परचम लहरा दिया है और अब पार्टी बिना देर किए 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी का लक्ष्य है कि 2024 में लोकसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सत्ता में आए। राज्यों में लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दृष्टि और रसूख के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण सूबे उत्तर प्रदेश पर पार्टी का विशेष फोकस है। लोकसभा की 80 सीटों वाला यह प्रदेश भाजपा का ऐसा किला है जिस पर जब तक भाजपा का वर्चस्व है, तब तक केंद्र में उसे कोई गठबंधन हिला नहीं पाएगी। उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटें आती हैं। बीजेपी ने 2024 में सभी 80 सीटों पर विजय हासिल करने का लक्ष्य रखा है। 2019 में भाजपा ने 78 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें से 62 सीटों पर पार्टी कमल खिलाने में कामयाब हो गई। वहीं बीजेपी की सहयोगी अपना दल एस को दो सीटों पर जीत हासिल हुई।

BJP Vistarak Prashikshan Varg

BJP Vistarak Prashikshan Varg

विस्तारकों की नियुक्ति हुई

भाजपा ने लोकसभा क्षेत्रों में प्रशिक्षित विस्तारकों की नियुक्ति कर दी है। 5 और 6 दिसंबर को बुलंदशहर जनपद के खुर्जा में पश्चिम, ब्रज एवं कानपुर क्षेत्र विधानसभा विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया है। दो दिवसीय इस सत्र में 130 से अधिक विस्तारक शामिल हुए और उनको प्रशिक्षण के बाद अलग अलग क्षेत्रों में भेजा गया है। विस्तारकों की बैठक में उन्हें इलेक्शन कैंपेन और प्रबंधन से लेकर सोशल इंजीनियरिंग का पाठ पढ़ाया गया।

End of Feed