लखनऊ से पूर्वी भारत के लिए 3 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ; पीएम मोदी वर्चुअली दिखाएंगे हरी झंडी

उत्तर प्रदेश से पूर्वी भारत की रेल यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए रेलवे ने 18 जुलाई से तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरूआत की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन ट्रेनों को बापूधाम मोतिहारी से वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। ये ट्रेनें गोमतीनगर, दरभंगा, मालदा टाउन और आनंद विहार को जोड़ते हुए यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेंगी।

New Amrit Bharat Express Trains: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे पूर्वी भारत के राज्यों के लिए रेल यात्रा को और अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन आज यानी 18 जुलाई से तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरूआत कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन ट्रेनों को बापूधाम मोतिहारी से वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे।

3 new Amrit Bharat Express launched

3 नई अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत (Photo: ANI)

इन ट्रेनों में गोमतीनगर–मालदा टाउन, गोमतीनगर–दरभंगा और बापूधाम मोतिहारी–आनंदविहार अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। सभी ट्रेनों में सामान्य और स्लीपर श्रेणी की कुल 22 बोगियां होंगी। गोमतीनगर–मालदा टाउन ट्रेन हर गुरुवार शाम 7:25 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3:40 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी, जबकि वापसी में यह हर शुक्रवार शाम 6:40 बजे मालदा टाउन से चलेगी।

End of Feed