Lakhimpur: शारदा नदी का बढ़ता कहर; बाढ़ से रेलवे ट्रैक पर मंडराया खतरा, पुल के नीचे बना 15 फीट का गड्ढा

Lakhimpur News Today (लखीमपुर की खबर): लखीमपुर खीरी में पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के चलते शारदा नदी उफान पर है, जिससे पलिया कस्बे के पास मैलानी-नानपारा रेलवे लाइन के पुल संख्या 97 के नीचे तेज बहाव से रिसाव शुरू हो गया है। यह स्थिति रेलवे ट्रैक के लिए खतरा बन गई है और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।

Lakhimpur News: लखीमपुर खीरी में पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शारदा नदी उफान पर है और अब यह खतरा रेलवे ट्रैक तक जा पहुंचा है। पलिया कस्बे के पास मैलानी-नानपारा मीटर गेज रेलवे लाइन के पुल संख्या 97 के नीचे से शारदा नदी का बाढ़ का पानी तेजी से रिसने लगा है। कुछ ही देर में इस रिसाव ने नदी के नीचे करीब 12 से 15 फीट गहरा गड्ढा बना दिया, जिससे पानी का बहाव और तेज हो गया।

Floods pose threat to railway tracks

लखीमपुर में बाढ़ से रेलवे ट्रैक पर खतरा

इस स्थिति ने रेल प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। तत्काल प्रभाव से रेलवे और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पानी के रिसाव को रोकने के लिए युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया। गौरतलब है कि पिछले साल भी इसी पुल के पास बाढ़ के दौरान ट्रैक कट गया था, जिससे पलिया कस्बा लगभग तीन महीने तक टापू की स्थिति में रहा था। उस दौरान क्षेत्र के पांच लाख लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था और हजारों एकड़ में फैली किसानों की फसल तबाह हो गई थी। इस बार फिर उसी स्थान पर पानी का रिसाव शुरू होना क्षेत्रवासियों के लिए चिंता का विषय बन गया है। प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

End of Feed