देशभर में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब; चाक-चौबंद सुरक्षा-व्यवस्था

मथुरा-वृंदावन से लेकर देशभर में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। मथुरा समेत अन्य मंदिरों में दुनिया भर से लाखों भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। जिधर भी नजर जा रही थी, वहीं लोगों के समूह जन्मस्थान और अन्य मंदिरों की ओर बढ़ते नजर आ रहे थे।

Krishna Janmashtami: मथुरा-वृंदावन से लेकर देशभर में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। मथुरा समेत अन्य मंदिरों में दुनिया भर से लाखों भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। जिधर भी नजर जा रही थी, वहीं लोगों के समूह जन्मस्थान और अन्य मंदिरों की ओर बढ़ते नजर आ रहे थे।अधिकारियों ने बताया कि मथुरा के सभी मंदिरों में जन्माष्टमी का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है, किंतु इस दिन मुख्य आयोजन श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में स्थित भागवत भवन का राधा कृष्ण मंदिर होता है।

janmashtami in mathura ayodhya

अयोध्या-मथुरा में धूमधाम से मनाई जाएगी जन्माष्टमी (फाइल फोटो | PTI)

अयोध्या में भी मनाजा रहा उत्सव

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर गर्भगृह में जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर रामलला का विशेष शृंगार भी किया गया है। मंदिर ट्रस्ट ने यह जानकारी दी कि रामलला के गर्भगृह के सामने शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि श्रीकृष्ण का जन्म होगा और इस उत्सव को भव्य स्वरूप मिलेगा। वहीं मथुरा में भी जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां हो चुकी हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच श्रीकृष्ण जन्मस्थान और सभी प्रमुख मंदिरों में जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जा रहा है और भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।

End of Feed