Lucknow Kite festival: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मकर संक्रांति को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। हर्ष और उल्लास का पर्व मकर संक्रांति देश भर में उत्साह से मनाया जा रहा है। इस साल लोगों में मकर संक्रांति की तिथि को लेकर संदेह है। जानकारों का कहना है कि इस बार 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खिलाने और खाने की विशेष परंपरा है। मकर संक्रांति को लेकर बाजारों में भी रौनक है। देशभर के कई जगह मकर संक्रांति के दिन पतंगबाजी भी की जाती है।
लखनऊ में आयोजित होगा पतंग महोत्सव
राजधानी लखनऊ की पतंगबाजी देशभर में फैमस है। लखनऊ को पतंगों का शहर भी कहते है। लखनऊ की मानवर, लच्छेदार, तौकिया, दो पन्नी, चर खनिया, आड़ी, मझोली, सवा की तीन, पौना व गेंददार नाम की पतंग काफी फैमस हैं।
