पहली अक्टूबर से होगी 'श्रीअन्न' की खरीद, जानें समर्थन मूल्य और खरीद लक्ष्य

उत्तर प्रदेश में श्री अन्न (मोटे अनाज) मक्का, बाजरा व ज्वार की खरीद के लिए किसान पंजीकरण करा रहे हैं। बुधवार 1 अक्टूबर से यह खरीद शुरू होगी और 31 दिसंबर तक खरीद जारी रहेगी। इस दौरान 33 जिलों में बाजरा, 25 जिलों में मक्का और 11 जिलों में ज्वार की खरीद होगी। योगी सरकार का निर्देश है कि 48 घंटे के भीतर किसानों को भुगतान किया जाए।

खरीफ खरीद वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 'श्रीअन्न' (मोटे अनाज) की पहली अक्टूबर से खरीद होगी, जो 31 दिसंबर तक चलेगी। 'मोटे अनाज' में शामिल मक्का, बाजरा व ज्वार की खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण व नवीनीकरण चल रहा है। खाद्य व रसद विभाग के मुताबिक इसके लिए किसानों को fcs.up.gov.in या ऐप UP KISAN MITRA पर पंजीकरण/नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। खरीद पंजीकृत किसानों से ही की जाएगी। सरकार ने ज्वार (मालदांडी) का 3749, ज्वार (हाईब्रिड) का 3699 रुपये, बाजरा का 2775 और मक्का का 2400 रुपये प्रति कुंतल न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया है। योगी सरकार ने 48 घंटे में किसानों को भुगतान कराने का निर्देश दिया है।

srianna Khareef

उत्तर प्रदेश में कल से शुरू होगी श्री अन्न की खरीद

किसानों को 48 घंटे में भुगतान का निर्देश

किसान अपनी किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 18001800150 से मदद ले सकते हैं। इसके अलावा वे जिला खाद्य विपणन अधिकारी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, विपणन निरीक्षक से भी संपर्क साध सकते हैं। किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खाते में सीधे भुगतान किया जाएगा। योगी सरकार ने 48 घंटे के भीतर भुगतान का निर्देश दिया है। वहीं बिचौलियों को रोकने व पारदर्शिता बरतते हुए क्रय केंद्रों पर मोटे अनाज की खरीद ई-पॉप (इलेक्ट्रॉनिक प्वॉइंट ऑफ परचेज) डिवाइस के माध्यम से पहले की भांति किसानों का बायोमीट्रिक सत्यापन के जरिए ही होगी।

End of Feed