लखनऊ में महिला के पेट से निकला आठ किलो का ट्यूमर, KGMU में हुई जटिल सर्जरी

केजीएमयू के चिकित्सकों ने एक जटिल सर्जरी के माध्यम से एक महिला को नया जीवन प्रदान किया है। महिला के पेट में 8.5 किलो का एक ट्यूमर विकसित हो गया था, जो उसके लिवर, किडनी और आंतों सहित अन्य अंगों पर दबाव बना रहा था। डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर सभी अंगों को सुरक्षित रखते हुए ट्यूमर को हटा दिया।

Lucknow: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ के डॉक्टरों ने एक जटिल और जोखिम भरे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 51 वर्षीय महिला को नया जीवन दिया है। महिला के पेट में साढ़े आठ किलोग्राम का विशाल ट्यूमर था, जो उसके शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों पर दबाव डाल रहा था। डॉक्टरों ने न सिर्फ ट्यूमर को पूरी तरह निकालने में सफलता पाई, बल्कि सभी अंगों को सुरक्षित भी रखा।

lucknow 8 kg tumor

कुछ सालों पहले भी हुई थी सर्जरी (सांकेतिक तस्वीर)

दुर्लभ कैंसर से पीड़ित थी महिला

पूर्वी उत्तर प्रदेश निवासी महिला को कुछ समय से पेट में असहनीय दर्द और पाचन संबंधी समस्याएं हो रही थीं। स्थानीय डॉक्टरों ने जांच के बाद गंभीर स्थिति बताते हुए उन्हें KGMU रेफर किया। सर्जरी विभाग की डॉ. सौम्या सिंह की टीम ने जब महिला की जांच की, तो पेट में साढ़े आठ किलो वजनी ट्यूमर की पुष्टि हुई। जांच में पता चला कि महिला जायंट रिकरेंट रेट्रोपेरिटोनियल लिपोसारकोमा नामक दुर्लभ और आक्रामक कैंसर से पीड़ित थीं। इससे पहले भी आठ साल पहले उन्हें इसी प्रकार का ट्यूमर हुआ था, जिसे निकाला गया था।

End of Feed