Kasganj Road Accident: उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 34 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए गंजडुंडवारा सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर घायलों से उनका हाल जाना। मौके पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारती ने बताया कि यह लोग गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र से गंगा स्नान करके लौट रहे थे, तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिस कारण यह हादसा हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसमें कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है।
कासगंज सड़क दुर्घटना
