UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल बदलने लगी है। तेज धूप खिली रहने से यहां तापमान बढ़ रहा है। बढ़ते तापमान के कारण लोगों को दिन के समय गर्मी का एहसास होने लगा है। लेकिन इस बीच यूपी में तेज हवाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार, यूपी में 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। लेकिन इसका तापमान पर कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। लेकिन रात के समय ठंड बढ़ गई है। यूपी में रात के समय ठंड हो रही है और दिन के समय गर्मी हो रही है। बता दें कि आने वाले दिनों में यूपी का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है।
यूपी में मौसम का हाल
बीते दो दिनों से यूपी में तेज हवाओं का दौर जारी है। यहां 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। कहीं-कहीं सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिला है। सुबह और रात के समय ठंड फिर से बढ़ने लगी है। लेकिन दोपहर के समय हो रही गर्मी लोगों को अब परेशान करने लगी है। दोपहर में चुभने वाली तेज धूप हो रही है। इससे लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। आने वाले कुछ दिनों तक यूपी का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
इस दिन से बदलेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 19 फरवरी से यूपी के मौसम में फिर बदलाव होने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 19 फरवरी को पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। लेकिन पूर्वी यूपी में मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान दोनों क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा रह सकता है लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ बना रहेगा।
