Lucknow News: लखनऊ जेल में बंद आरोपी सलीम ने तोड़ा दम, चंदन हत्याकांड में काट रहा था उम्रकैद की सजा

कासगंज के चंदन गुप्ता मर्डर केस के मुख्य आरोपी सलीम की मंगलवार देर रात लखनऊ जेल में मौत हो गई। वह काफी समय से बीमार चल रहा था। इस हत्याकांड में कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

Chandan Gupta Murder Case: कासगंज के चर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे दोषी सलीम की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। लखनऊ जिला कारागार के जेलर ने सलीम की मौत की पुष्टि की है। सलीम को इलाज के लिए लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में भर्ती कराया गया था, जहां पुलिस सुरक्षा में उसका इलाज चल रहा था। बुधवार को उसकी हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।

chandan murder asscused

आरोपी सलीम - फाइल फोटो (टाइम्स नाउ नवभारत)

सलीम, 2018 में कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान हुई हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता की हत्या का शामिल था। एनआईए स्पेशल कोर्ट, लखनऊ ने सलीम को अन्य 27 दोषियों के साथ इस मामले में दोषी पाया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। कोर्ट का फैसला आने के बाद सलीम ने अन्य दोषियों के साथ आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद से वह जेल में बंद था।

End of Feed