इंडियन रोड कांग्रेस का 81वां अधिवेशन यूपी में, देश-विदेश के 2500 से अधिक डेलीगेट्स लेंगे हिस्सा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 05:10 PM IST

इंडियन रोड कांग्रेस का 81वां अधिवेशन उत्तर प्रदेश में होने जा रहा है। इसे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शुभारंभ करेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • 11 साल बाद यूपी करेगा आईआरसी की मेजबानी
  • 8 से 11 अक्टूबर तक लखनऊ में होगा आयोजन
  • नितिन गडकरी व योगी आदित्यनाथ करेंगे शुभारंभ

लखनऊ: 11 साल बाद आईआरसी (इंडियन रोड कांग्रेस) का 81वां अधिवेशन उत्तर प्रदेश में होगा। 8 से 11 अक्टूबर तक होने वाले आयोजन में देश-विदेश के 2500 से अधिक डेलीगेट्स हिस्सा लेंगे। 1934 में यह अधिवेशन शुरू हुआ था। यूपी इसकी 5वीं बार मेजबानी करेगा। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुभारंभ करेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह भी मौजूद रहेंगे। समापन सत्र में केंद्रीय मंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह को आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने दी। वे शनिवार को लोकभवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

Jitin Prasad for IRC

इंडियन रोड कांग्रेस का 81वां अधिवेशन यूपी में होने जा रहा है।

नई तकनीक से 50 लाख टन कार्बन उत्सर्जन को बचाया

End of Feed