Indian Railways : यूपी को जल्‍द मिलेगी दूसरी Vande Bharat Express, लखनऊ से गोरखपुर जाना होगा आसान

Indian Railways : भारतीय रेलवे ने मौजूदा वित्‍तीय वर्ष में चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत की है। अब ये जानकारी भी सामने आई है कि यूपी के दो बड़े शहरों के बीच भी इस ट्रेन का संचालन शुरू कराया जाएगा।

Indian Railways : भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा और रूट्स की बेहतरी के लिए काफी तेजी से वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत कर रहा है। इसी क्रम में बहुत से राज्‍यों को वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन के नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है। रेलवे ने अपने मौजूदा बुनियादी स्‍वरूप को बदलने के लिए इस एक्‍सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू किया था। विभिन्न मार्गों पर सेमी-हाई स्पीड ट्रेनों के चलने के लिए भी विभाग काम कर रहा है। इसी बीच ये जानकारी सामने आई है कि यूपी को जल्‍द ही दूसरी वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही है।

​Indian Railways, Vande Bharat Express, Lucknow to Gorakhpur Train

वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन।

इन दो शहरों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत

भारतीय रेलवे ने यूपी की राजधानी लखनऊ और गोरखपुर के बीच इस अत्‍याधुनिक ट्रेन को चलाने का फैसला लिया है। इससे दोनों शहरों के बीच की दूरी जल्‍द से जल्‍द तय की जा सकेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक उत्तर पूर्व रेलवे जोन को मिलने वाली ये पहली ट्रेन है। इसके साथ ही उत्तर रेलवे जोन को मिलने वाली वंदे भारत एक्‍सप्रेस पांचवी ट्रेन है। लखनऊ मंडल के रेलवे अधिकारी का कहना है कि दोनों शहरों के बीच इस ट्रेन को चलाने का प्रस्ताव प्रारंभिक चरण में है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो इस ट्रेन के संचालन में विस्‍तार लाया जाएगा और तब यात्री दिल्ली तक सफर कर सकते हैं।

End of Feed