Indian Railways: त्योहारों पर वेटिंग से जूझ रहे रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, लखनऊ होकर चलेंगी स्पेशल ट्रेन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 07:41 PM IST

Festival Special Train: दिवाली और छठ पर दिल्ली से बिहार के लिए लखनऊ होकर दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए यह फैसला लिया है। इन ट्रेनों का 17 अक्टूबर से 10 नवंबर तक संचालन होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • त्योहारों पर घर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर
  • दिल्ली से बिहार के लिए लखनऊ होकर चलेगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
  • ट्रेनों का 17 अक्टूबर से 10 नवंबर तक होगा संचालन

Indian Railways : त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दीपावली और डाला छठ पर दिल्ली से बिहार और त्योहार के बाद काम पर लौटने वालों को परेशानी न हो इसके लिए दिल्ली से बिहार के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। जानकारी के अनुसार, दीपावली, भैया दूज और छठ पर ट्रेनों में वेटिंग से जूझ रहे यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे की ओर से राजधानी दिल्ली से बिहार वाया लखनऊ दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। 17 अक्टूबर से 11 नवंबर तक चलने वाली इन स्पेशल ट्रेनों में सीटों की बुकिंग शुरू हो गई है। यात्री ट्रेनों में सीटों की बुकिंग करा सकते हैं।

Indian railways Source Twitter

त्योहारों पर घर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, ट्रेन 01676 आनंद विहार टर्मिनस से 17 अक्टूबर से 10 नवंबर तक हर सोमवार और बृहस्पतिवार को रात 11.15 बजे चलकर अगली सुबह 9.40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद यहां से चलकर रात दस बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

End of Feed