Up News: घर में घुसकर बदमाशों ने की प्रोफेसर की चाकू से हत्या, परिवार के लोगों पर भी किया जानलेवा हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2023, 02:26 PM IST

देर रात को बदमाशों ने घर में घुसकर एक प्रोफेसर की हत्या कर दी। परिवार के 6 लोगों पर जानलेवा हमला किया। हालांकि पड़ोसियों की मदद से एक बदमाश पकड़ा गया। वहीं, 3 बदमाश मौके से फरार हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Professor Murder Case: शाहजहांपुर से दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, सोमवार (18 सितंबर) देर रात को बदमाशों ने घर में घुसकर एक प्रोफेसर की हत्या कर दी। वहीं, उनके घर के लोगों पर जान लेवा हमला किया। घर में घुसे चार बदमाशों में से तीन बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं, पड़ोसियों की मदद से परिजनों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना मिलते ही, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Up News: घर में घुसकर बदमाशों ने की प्रोफेसर की चाकू से हत्या, परिवार के लोगों पर भी किया जानलेवा हमला

Up News: घर में घुसकर बदमाशों ने की प्रोफेसर की चाकू से हत्या, परिवार के लोगों पर भी किया जानलेवा हमला

रात करीब 3 बजे घुसे बदमाश

जानकारी के मुताबिक मृतक आलोक कुमार गुप्ता एक सन इंस्टीट्यूट में प्रोफेसर है। हालांकि उनका मेन मार्केट में एक रेडीमेड दुकान भी है। रात करीब 3 बजे चार बदमाश उनके घर में घुस गए। बदमाशों की आहट सुनने पर आलोक की नींद खुल गई। वह अकेले ही बदमाशों से भीड़ गया। शोर-शराबा होने पर उनेक घर के सदस्य और आस-पड़ोस के लोग भी जग गए। बदमाशों ने खुदको घिरता देख प्रोफेसर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

End of Feed