UP में IAS और IPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के बदले गए DM; कई जिलों को मिला नया कप्तान

IAS Officer Transfer: लोकसभा चुनाव खत्म होते ही यूपी में बड़े पैमाने पर आईएएस-आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। इनमें कई जिलों के डीएम और कप्तान शामिल हैं, जिन्हें एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है। इससे पहले हाल ही में आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी में IAS-IPS अधिकारियों का तबादला।
  • अजय द्विवेदी डीएम श्रावस्ती बने।
  • रवीश गुप्ता डीएम बस्ती बनाए गए।

IAS Officer Transfer: उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कई आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। साथ ही कई जिलों के कप्तान बदले गए हैं। हाल ही में आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे, जिसके बाद फिर से अधिकारियों के तबादले की खबर आई है। इनमें यूपी के मुरादाबाद, सहारनपुर, सीतापुर, कासगंज समेत कई जिलों के जिलाधिकारी शामिल हैं, जिनका तबदला हुआ है।

IAS Officer Transfer

फाइल फोटो।

किसे कहां भेजा गया?

बता दें कि जिन जिलों के डीएम बदले गए हैं उनमें श्रावस्ती, बस्ती, बांदा, कासगंज, मुरादाबाद, सीतापुर, औरैया, सहारनपुर शामिल हैं। मेधा रूपम को कासगंज का नया डीएम बनाया गया। मनीष बंसल सहारनपुर के नये डीएम बनाए गए। अनुज कुमार सिंह डीएम मुरादाबाद बनाए गए। अभिषेक आनंद डीएम सीतापुर बने। राजेन्द्र पैंसिया संभल जिले के नए डीएम बनाए गए। अजय द्विवेदी डीएम श्रावस्ती और रवीश गुप्ता डीएम बस्ती बनाए गए। नागेंद्र सिंह को डीएम बांदा बनाया गया। मुरादाबाद के डीएम मानवेंद्र सिंह हटाए गए। मानवेंद्र सिंह को विशेष सचिव आयुक्त बनाया गया। इसके साथ ही बस्ती के डीएम आंद्रे वाम्सी को विशेष सचिव स्टाम्प एवं पंजीयन एवं AIG पंजीयन बनाया गया है।

End of Feed