शक के चलते जल्लाद बना पति, पत्नी और तीन बच्चों को मारी गोली, दो लोगों ने तोड़ा दम

सहारनपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक के चलते उसे गोली मार दी। साथ ही अपने तीन बच्चों को भी गोली मार दी। जिससे दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी और एक बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन करके इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के थाना गंगोह इलाके में योगेश रोहिला ने अपने तीन मासूम बच्चों और पत्नी को गोली मार दी। गोली लगने से दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के एक राजनीतिक दल से जुड़े होने की बात भी सामने आई है।

Crime News

पति ने की पत्नी और तीन बच्चों की हत्या

खुद ही पुलिस को दी हत्या की सूचना

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सजवान ने बताया कि योगेश रोहिला नामक एक व्यक्ति का फोन आया था। उसने खुद ही पुलिस को फोन करके अपने तीन बच्चों और पत्नी को गोली मारने की जानकारी दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो अभियुक्त ने बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। इस कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया है। उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से घटना को अंजाम दिया है। घटना में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी और एक बच्चा अस्पताल में हैं।उन्होंने बताया कि अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में ले लिया है।

End of Feed