Jhansi News: बीच सड़क पर पति ने पत्नी पर किया ब्लेड से हमला, घायल महिला ने लगाए गंभीर आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Jhansi News: झांसी में बीच सड़क पर पत्नी पर ब्लेड से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गंभीर रूप से घायल पत्नी ने पुलिस पूछताछ में पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Jhansi News: झांसी में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जब पति ने बीच सड़क अपनी पत्नी पर ब्लेड के जानलेवा हमला किया। इस हमले में महिला के चेहरे और गर्दन पर गहरे घाव आए हैं। महिला पर हमला होते देखा तो राहगीरों ने युवक को तुरंत पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि यह मामला झांसी उल्दन थाना क्षेत्र की बंगरा चौराहे का है।

UP Crime

झांसी में पति ने पत्नी पर किया ब्लेड से हमला (फोटो - Canva)

पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

पुलिस की पूछताछ में महिला का आरोप है कि उसका पति होटल्स में कॉल गर्ल्स सप्लाई करता है और उससे भी कुछ गलत करना चाहता है। पुलिस ने पीड़िता की पहचान रंजना उर्फ वंदना अहिरवार के रूप में की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाम 6 बजे करीब महिला ऑफिस ने निकल रही थी। बाहर आते ही उसके पति ने उस पर ब्लेड से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी पति को पुलिस के हवाले किया।

End of Feed