Lucknow : शहद की आड़ में बारूद का व्यापार, मुहर्रम से पहले बड़ी साजिश नाकाम, 'हकीम' की फैक्ट्री में मिला अवैध हथियारों का जखीरा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से थोड़ी दूर मलीहाबाद स्थित एक फैक्ट्री से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। आरोपी सलाउद्दीन शहद का काम करता था और उसकी पत्नी शिक्षक है।

लखनऊ में मोहर्रम से एक दिन पहले हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है। पुलिस को हकीम के घर से भारी मात्रा में असलहे और 50 हजार कारतूस 20 बोरियों में भरे हुए मिले। बारासिंघा की खाल समेत कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की गई हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के घर से कुछ तलवारें भी मिली हैं, जिन पर अरबी और फारसी में कुछ लिखा हुआ है। इसके अलावा एक संदिग्ध लैपटॉप बरामद किया गया है। इसमें कई लोगों के नाम मिले हैं। सूत्रों का कहना है कि इन नामों का संबंध अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त से हो सकता है।

Illegal Arms Factory in Malihabad

लखनऊ में अवैध हथियार बरामद

हकीम अपने घर में अवैध हथियारों की फैक्ट्री चला रहा था। उसका घर मलिहाबाद थाने से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर है। गुरुवार देर शाम तीन थानों की फोर्स ने हकीम के घर पर छापा मारा। यहां हकीम सलाहुद्दीन उर्फ लाला, उसकी पत्नी और बेटी घर पर मिलीं। साथ में ओवैस नाम का युवक भी था। बताया जा रहा है कि सलाउद्दीन शहद का काम करता था, पत्नी शिक्षक है और एक बेटी विदेश में रहती है, जबकि दूसरी बेटी लखनऊ में रह कर पढ़ाई करती है। पड़ोसियों का कहना है कि इनका आस-पास के लोगों ने कोई खास रिश्ता नहीं है।

End of Feed