Weather Update Central and East UP: मई के महीने में आमतौर पर उत्तर भारत के राज्यों में तापमान 40 के पार ही रहता है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ(Western Disturbence) की वजह से पिछले 10 दिनों से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। लेकिन आने वाले दिनों में लू और भीषण गर्मी का सामना करने के लिए तैयार रहिए। मौसम विभाग ने यूपी के सभी हिस्सों के लिए पुर्वानुमान जताया है। जहां वेस्ट यूपी में रविवार को मौसम खराब हो सकता है वहीं पूर्वांचल और सेंट्रल यूपी में कैसा रहेगा मौसम। मौसम विभाग के मुताबिक जहां एक तरफ वेस्ट यूपी में बारिश, धूल भरी आंधी की आशंका है वही पूर्वांचल और सेंट्रल यूपी में मौसम का मिजाज सामान्य रहेगा। यहां के जिलों में रात और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी।
मध्य यूपी और पूर्वांचल में चढ़ेगा पारा
पूर्वांचल के जिले
गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, प्रयागराज, जौनपुर में अगले दो दिनों तक साइक्लोन मोचा की वजह से बारिश हो सकती है। लेकिन उसके बाद से पारा चढ़ेगा, गर्मी, धूल भरी आंधी की संभावना अधिक है।
