Lucknow News: आगरा और मथुरा में बनेंगे हेलीपोर्ट, अगले दो महीने में होंगे तैयार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2023, 04:02 PM IST

Heliports built in Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा और मथुरा जिले में अगले दो माह में हेलीपोर्ट तैयार किए जाएंगे। पौराणिक तीर्थ स्थल नैमीषारण्य का बड़े पैमाने पर विकास किया जाएगा। पर्यटन मंत्री ने यह एलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि यूपी पर्यटकों की पहली पसंद बने। उन्होंने वर्ष-2023 के कैलेंडर का विमोचन भी किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा और मथुरा में अगले दो महीने में तैयार होंगे हेलीपोर्ट
  • पौराणिक तीर्थ स्थल नैमीषारण्य का बड़े पैमाने पर विकास होगा
  • यूपी को पर्यटकों की पहली पसंद बनाने की कोशिश


Heliports built In Mathura And Agra: उत्तर प्रदेश को पर्यटकों की पहली पसंद बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। अब ताजनगरी आगरा और मथुरा में हेलीपोर्ट बनेंगे। हेलीपोर्ट अगले दो महीने में तैयार हो जाएंगे। इसके साथ ही पौराणिक तीर्थ स्थल नैमीषारण्य का बड़े पैमाने पर विकास किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा है कि यूपी को पूरे विश्व में अलग पहचान देने की कोशिश की जा रही है। रेल, पानी और वायु कनेक्टिविटी का विस्तार कर सैलानियों को प्रदेश के ऐतिहासिक, धार्मिक और पौराणिक महत्व के विश्व प्रसिद्ध स्थलों की तरफ आकर्षित करने की कोशिश की जा रही है। प्रयास है कि पर्यटकों की पहली पसंद यूपी बने। इसीलिए फरवरी में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में ट्रेड, टेक्नोलॉजी और टूरिज्म पर जोर दिया जा रहा है।

LUCKNOW Heliport

आगरा और मथुरा में बनेंगे हेलीपोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक होटल में मंत्री जयवीर सिंह ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यूपी में नई पर्यटन नीति-2022 जारी की गई है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे विशेष महत्व वाले स्थलों को विकसित किया जा रहा है। इसको देखते हुए नैमिषारण्य के पर्यटन विकास के लिए नैमिषारण्य तीर्थ विकास बोर्ड का गठन किया गया है।

End of Feed