Indian Railway: होली से पहले अच्छी खबर, बुधवार से चलेंगी कोहरे से रद्द 70 ट्रेनें, कई ट्रेनों का कैंसिलेशन बढ़ाया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2023, 12:59 PM IST

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। होली से पहले रेलवे के इस निर्णय से त्योहार पर घर आने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली है। एक मार्च यानि कल से कोहरे के चलते रद्द चल रहीं गाड़ियों का संचालन शुरू हो जाएगा। वहीं, दूसरी ओर वाराणसी में यार्ड रिमॉडलिंग के कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का कैंसिलेशन बढ़ा दिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रेलवे ने होली से पहले यात्रियों को दी राहत
  • कोहरे के नाम पर रद्द 70 ट्रेनों का एक मार्च से होगा संचालन
  • एसी डबल डेकर एक्सप्रेस 2 मार्च से होगी शुरू

Indian Railway: रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर है। रेलवे से इस फैसले से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। भारतीय रेलवे एक मार्च से उन ट्रेनों का संचालन शुरू करने जा रहा है, जो कोहरे के कारण रद्द कर दी गई थीं। इन ट्रेनों के संचालन से होली पर सफर आसान होगा। आपको बता दें कि कोहरे के नाम पर दिसंबर से रद्द 70 ट्रेनें एक मार्च से बहाल हो जाएंगी। इसके साथ ही वाराणसी में यार्ड रिमॉडलिंग के चलते कुछ ट्रेनों का कैंसिलेशन बढ़ाया भी गया है। जिन ट्रेनों का संचालन रद्द किया गया था, वो सभी दिल्ली, पंजाब, कोलकाता आदि रूटों पर चल रही थीं। इनमें शामिल गाड़ी संख्या 14265 जनता एक्सप्रेस का एक मार्च से संचालन किया जाना था। हालांकि, यह अब तीन मार्च से बनारस-देहरादून एक्सप्रेस के नाम से चलेगी।

Lucknow Train

रेल यात्रियों को बड़ी राहत (फाइल फोटो)

इस ट्रेन का नंबर 15119 और 15120 किया गया है। इसमें फर्स्ट एसी की बोगी भी लगी होगी। इसके अलावा, कोहरे के चलते निरस्त हुई एसी डबल डेकर एक्सप्रेस भी दो मार्च से शुरू हो जाएगी। वहीं, वाराणसी में यार्ड रिमॉडलिंग के चलते ट्रेन रद्द किए जाने से शाहजहांपुर मेमू और वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

End of Feed