Lucknow: अच्छी खबर! नए साल में हर जिले के लिए दौंड़ेंगी नॉनस्टॉप एसी बसें, पहले चरण में इन जिलों के लिए चलेंगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2022, 07:28 PM IST

Rajdhani Bus: उत्तर प्रदेश के बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। नए साल में हर जिलों के लिए नॉनस्टॉप एसी बसों का संचालन किया जाएगा। यह बसें सामान्य बसों से दो से ढाई घंटे पहले यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाएगी। पहले चरण में वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर के लिए बसों का संचालन किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • नए साल में हर जिलों के लिए नॉनस्टॉप एसी बसों का होगा संचालन
  • दो से ढाई घंटे पहले यात्री पहुंचेंगे गंतव्य पर
  • वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर के लिए पहले चरण में चलाई जाएंगी बसें

Rajdhani Bus: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने यात्रियों को लिए बड़ी राहत दी है। रोडवेज विभाग राजधानी लखनऊ से हर जिले के लिए नॉनस्टॉप एसी बसों का संचालन करने की तैयारी में है। नए साल में शुरू होने वाली इस सेवा को ‘राजधानी एक्सप्रेस’ नाम दिया गया है। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। प्रस्ताव पर जल्द मुहर लगने के बाद यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। दरअसल, यात्री लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। यात्रियों की मांग पर ही परिवहन निगम इस सेवा को शुरू करने की दिशा में कार्य कर रहा है।

LUCKNOW Upsrtc

हर जिले के लिए चलेंगी नॉनस्टॉप एसी बसें

दरअसल, यात्रियों की मांग पर निगम ने सीधी बस सेवा शुरू करने का खाका तैयार किया गया है। पहले चरण में प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर के लिए राजधानी एक्सप्रेस बसों का संचालन किया जाएगा। इसके बाद बाकी जिलों में चलाने का फैसला लिया जाएगा।

End of Feed