Gonda: चलती एंबुलेंस से सड़क पर फेंका शव, सड़क जाम करने का था इरादा; वीडियो वायरल

लक्ष्मणपुर जाट गांव में मारपीट के बाद घायल हृदय लाल की लखनऊ में मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने शव को चलती एंबुलेंस से सड़क पर फेंक दिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने स्थिति संभाली, शव को कब्जे में लेकर सम्मानजनक अंतिम संस्कार कराया।

Gonda News: जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के लक्ष्मणपुर जाट गांव में चार दिन पहले हुई मारपीट की घटना के बाद एक नया मोड़ आया है। घायल हृदय लाल की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। लेकिन इससे भी अधिक हैरान करने वाला दृश्य उस समय सामने आया जब मृतक के परिजनों ने शव को चलती एंबुलेंस से बाहर फेंक दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

gonda ambulence

पुलिस ने संभाले हालात

क्या है मामला

लक्ष्मणपुर जाट गांव में चार दिन पहले हुए विवाद में कुछ लोगों ने हृदय लाल की बुरी तरह से पिटाई कर दी थी। गंभीर रूप से घायल हृदय लाल को इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई। शव को जब पोस्टमार्टम के बाद गांव लाया जा रहा था, तब परिजन और कुछ अन्य लोग आक्रोशित हो गए। लखनऊ से लौट रही एंबुलेंस में मृतक के परिजन मौजूद थे। गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर पहुंचते ही परिजनों ने शव को अचानक एंबुलेंस से बाहर फेंक दिया। बताया जा रहा है कि उनका उद्देश्य सड़क जाम कर प्रशासन पर दबाव बनाना था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें शव को एंबुलेंस से सड़क पर गिराते हुए देखा जा सकता है।

End of Feed