Ghosi में जीत से पहले ही SP की मनी दिवाली! बोले शिवपाल- अखिलेश जिंदाबाद, समझें- कैसे हार की कगार पर पहुंची BJP

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Sep 8, 2023, 06:28 PM IST

Ghosi By-Election Results 2023: यूपी की मऊ जिले के इस विधानसभा क्षेत्र में 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मंगलवार (पांच सितंबर) को उपचुनाव के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था, जो विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के गठन के बाद राज्य में पहला चुनावी मुकाबला था।

Ghosi By-Election Results 2023: उत्तर प्रदेश (यूपी) में घोसी विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव के लिए शुक्रवार (आठ सितंबर, 2023) को वोटों की गिनती हुई। मतगणना के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) जब ठीक-ठाक बढ़त लेकर आगे निकल गई तो उसके कार्यकर्ताओं का जोश हाई नजर आया।

सूबे की राजधानी लखनऊ में पार्टी की आधिकारिक जीत से पहले ही सपा के कार्यकर्ता संभावित जीत का जश्न मनाने लगे। उन्होंने इस दौरान ढोल-नगाड़ों के बीच पटाखे फोड़े। सड़कों पर इस दौरान दिवाली के जश्न सरीखा माहौल नजर आ रहा था। इस बीच, सपा नेता शिवपाल यादव से जब मीडिया ने इस बाबत सवाल किया तो उन्होंने भतीजे "अखिलेश यादव जिंदाबाद" और "सपा जिंदाबाद" के नारे लगाए।

End of Feed