Sanjeev Jeeva पर जज की कुर्सी से कुछ दूर से बरसा दी गई थीं गोलियां: अमेरिकन अल्फा रिवॉल्वर से हुआ था हमला, जानें- क्यों है खास

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 8, 2023, 10:53 AM IST

Sanjeev Jeeva Murder Case Latest Update: दरअसल, यह रिवॉल्वर कानून लागू करने वाले कॉरपोरेशंस, प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसियों और अपनी सुरक्षा को गंभीरता से लेने वाले नागरिकों के बीच मांग करने वाले यूजर्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Sanjeev Jeeva Murder Case Latest Update: यूपी के लखनऊ में गैंगस्टर संजीव महेश्वरी जीवा (Sanjeev Maheshwari Jeeva) की कोर्ट परिसर में हुई हत्या ने समूचे सूबे को सकते में डाल दिया। जज की कुर्सी से महज कुछ दूर से हमलावर ने कठघरे की तरफ बढ़ते हुए दे दनादना गोलियां जीवा पर बरसा दी थीं। वह इस दौरान वकील के हुलिए में था और घात लगाकर उसे जान से मारने के लिए बैठा हुआ था।

sanjeev jeeva murder case

गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या अमेरिकन अल्फा रिवॉल्वर से की गई थी। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

American Alpha Revolver कैसी होती है?

गुरुवार (आठ जून, 2023) को यह पता चला कि जीवा की हत्या में 357 बोर की अमेरिकन अल्फा रिवॉल्वर (चेक गणराज्य में बनी) का इस्तेमाल हुआ था। यह रिवॉल्वर पांच से छह लाख रुपए में मिलती है, जबकि डेढ़ से दो हजार रुपए में इसका एक कारतूस आ जाता है। सामान्यतः इस रिवॉल्वर का अधिक शौक पंजाब में देखने को मिलता है और इस रिवॉल्वर या इसके कारतूस पर इंडिया में प्रतिबंधित नहीं है।

दरअसल, यह रिवॉल्वर कानून लागू करने वाले कॉरपोरेशंस, प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसियों और अपनी सुरक्षा को गंभीरता से लेने वाले नागरिकों के बीच मांग करने वाले यूजर्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। छह इंच के वर्जन वाली रिवॉल्वर की सटीकता और शक्ति छोटी बंदूकों का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए एक चुनौती रहती है।

End of Feed