Lucknow: आईआईएम रोड से पक्का पुल तक बनेगी फोर लेन सड़क, 15 दिन में शुरू होगा ग्रीन कॉरिडोर का काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2023, 03:01 PM IST

Good news: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोगों के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ को नया रोड नेटवर्क देने के लिए गोमती किनारे ग्रीन कॉरिडोर पर काम अगले 15 दिन में शुरू हो जाएगा। लखनऊ में पहले चरण का आईआईएम रोड से पक्का पुल तक 6.8 किलोमीटर में फोर लेन सड़क का कार्य अगले 15 मार्च 2024 तक पूरा होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • 15 दिन में शुरू होगा गोमती किनारे ग्रीन कॉरिडोर पर कार्य
  • गुजरात की कंपनी भारतीय इंफ्रा को दिया गया 75 करोड़ में ठेका
  • 6.8 किमी फोरलेन सड़क का काम मार्च 2024 तक होगा पूरा


Lucknow Four Lane Road: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को नया रोड नेटवर्क देने के लिए गोमती किनारे ग्रीन कॉरिडोर पर कार्य 15 दिन में शुरू होगा। इसके लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने गुजरात की कंपनी भारतीय इंफ्रा को 75 करोड़ रुपये में ठेका दे दिया है। पहले चरण में आईआईएम रोड से पक्का पुल तक 6.8 किलोमीटर में फोर लेन सड़क का कार्य मार्च 2024 तक पूरा होगा। इसके बाद वाहन आईआईएम रोड पर हरदोई-सीतापुर बाईपास से सीधे शहर में पक्का पुल, टीले वाली मस्जिद तक पहुंच सकेंगे।

lucknow four line

गोमती किनारे ग्रीन कॉरिडोर पर कार्य 15 दिन में होगा शुरू (फाइल फोटो)

जानकारी के अनुसार, फरवरी के पहले हफ्ते से ग्रीन कॉरिडोर का कार्य शुरू होगा। गऊघाट पर इसके एलीवेटेड हिस्से के लिए लखनऊ की कंपनी मित्तल ब्रदर्स ने कार्यस्थल पर कार्यालय ओपन कर लिया है। इसके विशेषज्ञों ने पिलर वाली जगह पर जेसीबी से खुदाई कर मिट्टी की जांच भी शुरू कर दी।

End of Feed