Lucknow Murder: किसान की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा, बेटों ने ही पिता को मार डाला

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 03:15 PM IST

Lucknow Farmer Murder: लखनऊ में किसान रमेश चन्द्र की हत्या मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके दोनों बेटों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने पिता की हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात भी कबूल कर ली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • किसान ने किया था पोती की हत्या का प्रयास
  • गुस्साए बेटों ने पिता को ही मार डाला, दोनों गिरफ्तार
  • 23 सितंबर को चाकू से पिता का रेत दिया था गला

Lucknow Farmer Murder: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोसाईंगंज के बबुरिहा गांव में किसान रमेश चन्द्र की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि किसान की हत्या उसके दोनों पुत्रों ने ही की थी। पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। किसान रमेश के दोनों बेटों ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कुबल कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, 23 सितंबर की रात में पिता छत पर सो रहे थे। इसी दौरान दोनों ने अपने पिता का कत्ल कर दिया।बड़े बेटे अवधेश का आरोप है कि, वारदात से 10 दिन पहले उसकी बीवी ने पुत्री को जन्म दिया था। पोती पैदा होने से पिता रमेश नाराज थे। उन्होंने नवजात बेटी की हत्या की कोशिश की थी। विरोध किया तो पिता रमेश उग्र हो गए। इस पर दोनों बेटों ने मिलकर पिता की हत्या कर दी।

lucknow farmer mureder

लखनऊ में किसान की हत्या

पड़ोसी पर लगाया था हत्या का आरोप

End of Feed