Shravasti News: घर में मृत मिला पूरा परिवार, दंपती और 3 बच्चों की संदिग्ध हालत में मौत

श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में एक परिवार के 5 लोग घर में मृत पाए गए। उनकी संदिग्ध हालत में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पता नहीं चला है कि उनकी मौत कैसे हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shravasti News: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शुक्रवार को एक पूरा परिवार संदिग्ध हालत में मृत पाया गया। परिवार के पांचों लोगों को उनके घर में मृत हालत में पाया गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

crime

सांकेतिक फोटो (PTI)

बिस्तर पर मृत मिले 5 लोग

यह घटना इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैलासपुर के मजरा लियाकतपुरवा में हुई। जहां परिवार के 5 लोग मृत पाए गए। जिनमें दंपति और तीन बच्चे शामिल हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह घर का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला। जिसे देख मृतक युवक की मां को चिंता होने लगी। उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया। लेकिन गेट न खुलने पर उन्होंने थोड़ी देर बाद छोटी बहु और बेटी को बुलाया। बेटी ने खिड़की से अंदर देखा, तो उसे पांचों लोग बिस्तर पर दिखाई दिए। शवों को देख परिजनों में हड़कंप मच गया।

End of Feed