Roads in UP: सीएम योगी बोले-यूपी में नई बनने वाली हर सड़क की 5 साल की हो गारंटी, अगर हुई खराब तो...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2023, 06:11 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि- प्रदेश में नई बनने वाली हर सड़क की 5 साल की हो गारंटी, सड़क खराब हुई तो निर्माता एजेंसी ही करे पुनर्निर्माण, मुख्यमंत्री ने की खराब सड़कों के सुधार कार्यों विभागीय समीक्षा की।

KEY HIGHLIGHTS
  • दीपावली से पहले अभियान चलाकर सड़कों को बनाएं गड्ढामुक्त: मुख्यमंत्री योगी
  • 'बजट की कोई कमी नहीं, अच्छे नियोजन पर दें ध्यान'
  • 'प्रदेश के अंदर हर सड़क बनाएं बेहतर, आम आदमी चले तो हो सुखद अनुभूति'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आगामी नवंबर में दीपावली से पहले प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को विभिन्न विभागों के साथ बैठक करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष मॉनसून की स्थिति असामान्य है। आने वाले दिनों में कई जिलों में लगातार बारिश की संभावना है। इसका ध्यान रखते हुए नवंबर में दीपावली से पूर्व प्रदेश व्यापी सड़क गड्ढामुक्ति का अभियान चलाया जाए। जहां बरसात की स्थिति हो वहां, बोल्डर डालकर रोलर चलकर आवागमन सुगम किया जाए।

up cm yogi on roads quality

सीएम योगी ने दीपावली से पहले प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, मंडी परिषद, सिंचाई, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास, आवास, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आदि विभागों की करीब 04 लाख किलोमीटर सड़कें प्रदेश में हैं। हर एक सड़क पर चलना आम आदमी के लिए सुखद अनुभव वाला हो, यह हम सभी की जिम्मेदारी है।

End of Feed