Eid-ul-Fitr 2023 : लखनऊ में हुआ चांद का दीदार, आज पढ़ी जाएगी ईद-उल-फितर की नमाज, मुबारकबाद का सिलसिला शुरू

Eid-ul-Fitr 2023 : लखनऊ में शुक्रवार को चांद के नजर आते ही लोगों के बीच ईद की मिठास घुली रही और लखनऊ में रोजेदारों ने इसी के साथ अलविदा की नमाज अदा की। मरकज़ी चांद कमेटी ने ईद के चांद देखने की तस्दीक की और ऐलान करते हुए कहा क‍ि आज मनाई जाएगी।

Eid-ul-Fitr 2023 : लखनऊ में शुक्रवार की शाम जैसे ही रोजेदारों ने चांद का दीदार किया वैसे ही शहर भर में मुबारकबाद का सिलसिला शुरू हो गया। चांद के दिखते ही रमजान के मुकद्दस महीने को भी लोगों ने अलविदा कहा। मरकज़ी चांद कमेटी ने ईद के चांद देखने की तस्दीक की और ऐलान करते हुए कहा क‍ि आज मनाई जाएगी। इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया के चैयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने भी शनिवार को ईद का त्‍योहार मनाए जाने की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि ईदगाह में ईद की नमाज आज सुबह 10:00 बजे अदा की जाएगी।

Eid-ul-Fitr 2023, Eid-ul-Fitr Celebration, Eid-ul-Fitr in Lucknow

लखनऊ में कल पढ़ी जाएगी ईद की नमाज।

अलविदा 'माह-ए-रमजान'

शुक्रवार को चांद के नजर आते ही लोगों के बीच ईद की मिठास घुली रही और लखनऊ में रोजेदारों ने इसी के साथ अलविदा की नमाज अदा की। बता दें क‍ि शुक्रवार को रमजान के मुकद्दस महीने के 29 रोजे पूरे हुए और शाम होते ही लोग छतों पर चांद का दीदार करने के लिए पहुंच गए थे। काफी देर के बाद आसमान को बेसब्री से देख रहे लोगों का इंतजार खत्‍म हुआ और चांद का दीदार हुआ।

End of Feed