ECS Credit Facility: अब डाकघरों में इलेक्ट्रॉनिक क्लीयरिंग सर्विस (ईसीएस) आउटवर्ड क्रेडिट सुविधा की शुरुआत कर दी गई है। इससे जमा योजनाओं के डाक खाते को बंद करने पर राशि सीधे बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर हो सकेगी। इस सुविधा के शुरू होने से डाकघर की बचत योजनाओं में जमा राशि के भुगतान के लिए अब चेक नहीं जारी किए जाएंगे। जबकि इससे पहले चेक लगाने पड़ते थे। भुगतान प्राप्ति के समय ग्राहकों को निकासी पर्ची (विड्राल फॉर्म) के साथ कैंसिल चेक या बैंक पासबुक के पहले पेज की फोटोकॉपी काउंटर पर देनी होगी।
डाकघरों में शुरू हुई ईसीएस क्रेडिट सुविधा
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव के अनुसार, डाक विभाग समाज के अंतिम व्यक्ति तक आधुनिक बैंकिंग सेवाएं पहुंचा रहा है। ईसीएस सुविधा डिजिटल बैंकिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पोस्ट ऑफिसों में इलेक्ट्रॉनिक क्लीयरिंग सर्विस (ईसीएस) आउटवर्ड क्रेडिट की सुविधा शुरू होने से लोगों को काफी आसानी होगी।
