पश्चिमी यूपी में ड्रोन की अफवाह ने उड़ाई लोगों की नींद, टॉर्च लेकर रात भर कर रहे 'आसमान की पहरेदारी'

पिछले कुछ समय से पश्चिमी यूपी में ड्रोन से घरों की रेकी करने और बाद में लूट-चोरी करने की ऐसी अफवाह फैली है कि 300 से अधिक गांवों की नींद उड़ गई है। लोगों के गुट रात-रात भर जागकर आसमान की निगरानी करते हैं और रंगीन लाइट देखते ही शोर मचाते हैं। पुलिस ने ड्रोन से रेकी की घटनाओं को महज अफवाह बताया है और लोगों को इसे नल फैलाने की अपील की है।

UP News: पीलीभीत जिले की तहसील पूरनपुर में 45 वर्षीय भूरे सिंह को इन दिनों अपनी साइकिल पर टॉर्च बांधकर और हाथ में एक मोटी लाठी लेकर रात के समय पहरा देना पड़ता है। ड्रोन की अफवाहों के मद्देनजर ग्रामीणों ने हफ्ते पहले ही उन्हें गांव के 'आसमान की पहरेदारी' का काम दिया है।

drone rumors in west up

ड्रोन की अफवाहों से कई जिले डर में (सांकेतिक तस्वीर)

भूरे ने समाचार एजेंसी भाषा को बताया, "लोग कहते हैं कि बदमाश चोरी-डकैती की साजिश रचने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। चाहे यह सच हो या झूठ, हम कोई जोखिम नहीं उठा सकते।"

End of Feed