लखनऊ में अखिलेश यादव से मिलेंगे अ‍रविंद केजरीवाल, केंद्र के अध्‍यादेश के खिलाफ मांगेंगे समर्थन

UP Politics : सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा, 'केजरीवाल यहां बुधवार शाम अखिलेश से मुलाकात करेंगे।' सपा के एक नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह इस दौरान केजरीवाल के साथ हो सकते हैं।

UP Politics : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। यहां पर केजरीवाल की दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण संबंधी केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ अखिलेश से चर्चा करेंगे। दरअसल, केजरीवाल इन दिनों केंद्र के इस अध्‍यादेश के खिलाफ संपूर्ण विपक्ष को एकजुट करने की जुगत में लगे हुए हैं और उनकी सपा सुप्रीमो से यह मुलाकात राजनीतिक दलों के नेताओं से समर्थन मांगने के बीच हो रही है।

​Arvind Kejriwal, Akhilesh Yadav, UP Politics

अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव।

संजय सिंह भी रहेंगे मौजूद

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा, 'केजरीवाल यहां बुधवार शाम अखिलेश से मुलाकात करेंगे।' सपा के एक नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह इस दौरान केजरीवाल के साथ हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने बैठक के एजेंडे के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी। केंद्र ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और केन्द्र शासित राज्यों के (दानिक्स) कैडर के अधिकारियों के तबादले और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण बनाने के उद्देश्य से 19 मई को एक अध्यादेश जारी किया था। यह अध्यादेश सर्वोच्च न्यायालय की ओर से दिल्ली में निर्वाचित सरकार को पुलिस, सार्वजनिक व्यवस्था और भूमि से संबंधित मामलों को छोड़कर अन्य मामलों का नियंत्रण सौंपने के बाद लाया गया था।

End of Feed