दिल्ली धमाके के बाद यूपी में हाई अलर्ट; संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ी, प्रशासन ने जारी किए सुरक्षा निर्देश

दिल्ली के लाल किले के पास हुए जोरदार धमाके के बाद सुरक्षा को लेकर पूरे देश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। उत्तर प्रदेश में भी सभी सभी शहरों और जिलों की पुलिस फोर्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है, खासकर धार्मिक दृष्टि से संवेदनशील मथुरा जिले में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शहर के अन्य संवेदनशील स्थलों पर अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर अतिरिक्त सावधानियों के निर्देश दिए हैं।

UP News: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम लगभग सात बजे एक कार में जोरदार धमाका हुआ, जिसके कारण आसपास खड़ी कई अन्य गाड़ियों में आग लग गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और कई लोग घायल हैं। इस सनसनीखेज घटना के कारण दिल्ली से सटे आसपास के राज्यों में भी सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण से घटना की जानकारी प्राप्त कर राज्य में सुरक्षा और सतर्कता को और मजबूत करने के निर्देश दिए। इसके तहत उत्तर प्रदेश की सभी पुलिस फोर्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है और सघन जांच एवं सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण ने इस संदर्भ में समस्त जनपदीय पुलिस अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं।

दिल्ली धमाके के बाद यूपी में हाई अलर्ट; संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ी, प्रशासन ने जारी किए सुरक्षा निर्देश

क्या हैं सुरक्षा निर्देश?

  • सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सीधे फील्ड में मौजूद रहें और संवेदनशील/भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों, सार्वजनिक कार्यक्रमों तथा धार्मिक स्थलों का व्यक्तिगत निरीक्षण, भ्रमण और पेट्रोलिंग करें।

End of Feed