अब UP में VVIP सुरक्षा में तैनात होंगे डे-नाइट सर्विलांस रोबोट, CM सुरक्षा को अभेद्य बनाने की तैयारी

यूपी में आने वाले राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य VVIP व्यक्तियों की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए अत्याधुनिक चार-पहिया डे-नाइट सर्विलांस रोबोट खरीदे जाएंगे। ये रोबोट अति-संवेदनशील क्षेत्रों में 24x7 निगरानी सुनिश्चित करेंगे।

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यहां आने वाले VVIPs की सुरक्षा अब रोबोट के हाथों में हो सकती है। इसके लिए अत्याधुनिक चार-पहिया डे-नाइट सर्विलांस रोबोट खरीदे जाएंगे। ये रोबोट अति-संवेदनशील क्षेत्रों में 24x7 निगरानी सुनिश्चित करेंगे। दावा है कि रोबोट्स के जरिये VVIP सुरक्षा व्यवस्था को नया आयाम मिलेगा। यूपी में आने वाले राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य VVIP व्यक्तियों की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए ही इस रोबोट का इस्तेमाल किया जाएगा। इस अत्याधुनिक चार-पहिया डे-नाइट सर्विलांस रोबोट की खरीदारी के लिए सुरक्षा मुख्यालय द्वारा गृह विभाग को भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है और इसके लिए 1 करोड़ 60 लाख 48 हजार रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। जाहिर है जल्द ही यूपी को सुरक्षा बेड़े में यह सर्विलांस रोबोट भी शामिल होंगे।

अब UP में VVIP सुरक्षा में तैनात होंगे डे-नाइट सर्विलांस रोबोट, CM सुरक्षा को अभेद्य बनाने की तैयारी

अत्याधुनिक डे-नाइट सर्विलांस रोबोट के हाथों होगी सुरक्षा की कमान

चार-पहिया डे-नाइट सर्विलांस रोबोट आधुनिक तकनीक का एक अनुपम उदाहरण हैं। ये रोबोट VVIP सुरक्षा को और प्रभावी बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इनकी प्रमुख विशेषताएं है कि यह रोबोल उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे, थर्मल इमेजिंग और 360-डिग्री व्यू से लैस हैं और 24x7 निगरानी स्पष्ट वीडियो और ऑडियो डेटा प्रसारित करते हैं।

End of Feed