Dlit Woman Rape Case: यूपी में प्रयागराज जिले के गंगापार सराय ममरेज थाने के जंघई चौकी प्रभारी पर एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इसके बाद आरोपी दरोगा को निलंबित कर उसके खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। वहीं, आरोपी दरोगा को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला आरोपी के पास फोन पर कुछ लड़कों से परेशान होकर उसके पास शिकायत करने थाना पहुंची थी।
Up News: थाने में शिकायत करने पहुंची दलित महिला, दरोगा ने किया रेप
नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया रेप
दरअसल, मामला 21 सितंबर का है। आरोप है कि पीड़ित महिला ने सराय ममरेज थाने में तहरीर दी है कि उसे फोन कर कुछ लड़के परेशान करते थे और जान से मारने की धमकी देते थे और वह इस बात की शिकायत के लिए जंघई चौकी प्रभारी सुधीर कुमार पांडेय के पास प्रार्थना पत्र लेकर गई थी। इसके बाद 21 सितंबर को आरोपी दरोगा ने शाम को महिला को चौकी पर बुलाया। फोन करने वाले लड़कों की गिरफ्तारी करने की बात कहकर महिला को एक कार में अपने साथ ले गया। रास्ते में उसने महिला को नशीला पदार्थ मिला कोल्ड ड्रिंक पिलाया और बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया।
दरोगा की नहीं हुई गिरफ्तारी
हालांकि महिला के गंभीर आरोप को देखते हुए पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने आरोपी दरोगा को निलंबित कर इस मामले की जांच एसीपी (ACP) हंडिया सुधीर कुमार को सौंपी है। वहीं, सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) हंडिया सुधीर कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर थाना सराय ममरेज में आरोपी दरोगा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और एससी-एसटी कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। दरोगा की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।
(इनपुट भाषा के साथ)
