Lucknow Encounter: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपराध बढ़ता ही जा रहा है। यहां आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। आये दिन लूट, हत्या, गोलीबारी आदि घटनाएं सामने आती ही रहती है। अपराध की इन्हीं घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लखनऊ पुलिस लगातार काम कर रही है। इसी बीच शहर के गोमती नगर के ग्वारी चौराहे के पास लूट के मामले में वांछित बदमाश के होने की गुप्त सूचना मिली और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुठभेड़ में इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया।
लखनऊ में एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार
इनामी बदमाश गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी ने बताया की मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें लूट की वारदात को अंजाम देने वाले इनामी बदमाश अनुभव को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। पुलिस से बचने के लिए बदमाश ने उन पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस की फायरिंग में एक गोली अनुभव को लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया की बदमाश अनुभव के एक साथी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
एक लाख रुपये का था इनाम
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनुभव पर लूट के कई मामले दर्ज हैं। लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी। अधिकारी ने ये भी बताया कि बदमाश पर 1 लाख रुपये का इनाम भी रखा गया था। बदमाश के पास से असलहा, लूटी हुई चैन समेत अन्य सामान भी बरामद किया गया है। फिलहाल अभी पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी पर 30 मुकदमे दर्ज हैं।
