जनता दर्शन में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ- पीड़ितों की मदद में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान पुलिस व प्रशासन को निर्देश दिए कि पीड़ितों की मदद में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लगभग 300 लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन भी दिया। सीएम ने जमीन कब्जे व इलाज में सहायता से जुड़े मामलों पर तुरंत व निष्पक्ष कार्रवाई के आदेश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानी मंगलवार 18 नवंबर की सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि पुलिस से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़ितों को मदद में किसी तरह की देरी या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही बरती गई तो कई कार्रवाई होगी। पीड़ित की समस्या के समाधान में जो भी दिक्कत आ रही है, उसका पता लगाकर, जल्द से जल्द उसका निराकरण कराया जाए। जानबूझकर किसी मामले को लटकाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाए।

Yogi-aditynath-gorakhpur

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगभग 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम योगी ने सभी को समाधान के लिए आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को लेकर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को मौके पर ही दो टूक समझाया कि जनता के जुड़े मामले समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निपटाएं। उन्होंने अधिकारियों को यह पता लगाने के भी निर्देश दिए कि अगर किसी व्यक्ति को प्रशासन से सहयोग नहीं मिला है तो ऐसा क्यों और किन कारणों से हुआ। मुख्यमंत्री ने जमीन कब्जाने की शिकायतों पर कानून के अनुसार कठोर कदम उटाने के निर्देश दिए।

End of Feed