UP News : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की लांचिंग करेंगे CM Yogi, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी होंगे इवेंट का हिस्‍सा

CM Yogi Adityanath : 25 मई से यूपी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन होने जा रहा है। केंद्रीय खेल और युवा कल्याण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी लॉन्चिंग समारोह में उपस्थित रहेंगे। 3 जून को बीएचयू वाराणसी में इन गेम्स का होगा समापन समारोह।

CM Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश की मेजबानी में पहली बार होने जा रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG) के तहत शुक्रवार को सीएम योगी इसके लोगो, शुभंकर, एंथम और जर्सी को लॉन्च करेंगे। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले इस समारोह में केंद्रीय खेल और युवा कल्याण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर सीएम योगी और अनुराग सिंह ठाकुर मशाल रिले को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

​CM Yogi Adityanath, Khelo India, Anurag Thakur

योगी आदित्‍यनाथ। (सांकेतिक फोटो)

25 मई से होगा आयोजन

अगले 20 दिनों तक उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में चार मशालें घूमेंगी और इस रैली का हर जिले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वागत किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यूपी में बड़े पैमाने पर खेलों के कायाकल्प में जुटी योगी सरकार के प्रयासों के चलते 25 मई से प्रदेश के चार शहरों में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन लखनऊ में 25 मई को बीबीडी यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड में एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होगा और इसका समापन तीन जून को बीएचयू वाराणसी में होगा।

End of Feed