'माफियों पर कार्रवाई कैसे हो, यूपी वालों से पूछो लो', अपराधियों पर गरजे CM योगी, 'जीरो टॉलरेंस' शब्द पर क्या कहा?

गोरखपुर में GIDA के 36वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ सिर्फ नारा नहीं, बल्कि जमीन पर लागू की गई सख्त नीति है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में माफिया, अवैध कब्जे, दंगे और अराजकता अब अतीत की बात हो चुकी हैं और यूपी कानून-व्यवस्था का राष्ट्रीय मॉडल बना है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि अपराध के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ केवल एक शब्द नहीं बल्कि एक भावना है, जिसे जमीनी स्तर पर सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। जीआईडीए (गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के 36वें स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, "एक मजबूत सुरक्षा वातावरण बनाया गया है, जहां गुंडागर्दी, जबरन वसूली, माफिया राज और मनमानी अब प्रचलित नहीं है।"

cm yogi adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के माफियाओं को दी चेतावनी।(फोटो सोर्स: ANI)

आदित्यनाथ ने कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और उसी के अनुसार कार्रवाई की गई है।

End of Feed