26/11 Mumbai Attack: सीएम योगी ने मुंबई हमले के शहीदों को दी श्रद्धाजंलि, बोले-‘राष्ट्र उनका बलिदान नहीं भूलेगा’

मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमले की 17वीं बरसी के अवसर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की। उन्होंने कहा राष्ट्र उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।

Mumbai 26/11 Attack Anniversary: मुंबई 26/11 आतंकी हमले की बरसी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना में शहीद हुए लोगों को श्रद्धाजंलि दी। आज ही के दिन 17 साल पहले मुंबई में यह भयावह आतंकी हमला हुआ था। 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए 10 आतंकवादियों ने मुंबई के कई हिस्सों में एक साथ हमला किया था। जिसमें सुरक्षाकर्मियों और विदेशियों समेत 166 लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा घायल हुए थे।

yogi

सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो | PTI)

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके कहा "मुंबई में 26/11 के कायरतापूर्ण आतंकी हमले में बलिदान हुए सभी निर्दोष नागरिकों और वीर सुरक्षाकर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि!राष्ट्र उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।‘नया भारत’ आतंक के हर रूप के निर्मूलन हेतु एकजुट है।"

End of Feed