Up News: CM Yogi ने ली अफसरों की Class, SP समेत सभी को लगाया फटकार, कहा....अपराधियों की आरती उतार रहे थे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 26, 2023, 10:35 AM IST

CM Yogi Law And Order Meeting: सीएम योगी (CM Yogi) ने 3 घंटे चली कानून व्यवस्था की बैठक में अंबेडकर नगर की घटना का सात बार जिक्र किया। सीएम ने एसपी को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर शासन ने निर्देश नहीं दिया होता तो तुम अपराधियों की आरती उतार रहे थे।

CM Yogi Law And Order Meeting: यूपी में लगातार बढ़ रहे अपराध को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों की क्लाश ले ली। दरअसल, सोमवार की शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कानून-व्यवस्था (Law And Order) पर अब तक की सबसे बड़ी मीटिंग बुलाई। बता दें यह मीटिंग 3 घंटे तक चली थी। इस दौरान सीएम योगी (CM Yogi) ने 3 घंटे चली कानून व्यवस्था की बैठक में अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar) की घटना का सात बार जिक्र किया। सीएम ने एसपी को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर शासन ने निर्देश नहीं दिया होता तो तुम अपराधियों की आरती उतार रहे थे ।

Up News: CM Yogi ने ली अफसरों की Class, SP समेत सभी को लगाया फटकार, कहा....अपराधियों की आरती उतार रहे थे (फाइल फोटो)

Up News: CM Yogi ने ली अफसरों की Class, SP समेत सभी को लगाया फटकार, कहा....अपराधियों की आरती उतार रहे थे (फाइल फोटो)

'जिले की पुलिसिंग फेल है'

वहीं, सीएम के निशाने पर हाथरस के एसपी (SP) भी आ गए। सीएम योगी ने हाथरस (Hathras) के एसपी से पूछा कि गोकशी कैसे हो रही है तो हाथरस के एसपी ने बताया कि सर 30 किलो ही तो ले जा रहे थे। सीएम योगी ने एसपी का जवाब सुनते ही उनकी क्लास लगा दी। सीएम ने कहा यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बलरामपुर (Balrampur) और महाराजगंज (Maharajganj) के एसपी पर भी सीएम भड़के। इन जिलों में लूट की घटनाएं बढ़ने को लेकर सीएम ने दोनों अफसरो से कहा की जिले की पुलिसिंग फेल है।

End of Feed