लखनऊ मेट्रो का नया अध्याय; चारबाग से बसंत कुंज तक जल्द दौड़ेगी ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर की रफ्तार

लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर को पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (PIB) से मंजूरी मिलने के बाद अब केंद्रीय कैबिनेट के पास बजट स्वीकृति के लिए भेजा गया है। सूत्रों का अनुमान है कि इस परियोजना को 30 मई तक वित्तीय मंजूरी मिलने की संभावना है।

लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर को पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (PIB) से स्वीकृति मिल गई है, और अब इसे केंद्रीय कैबिनेट की बजट स्वीकृति का इंतजार है। जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना को 30 मई तक वित्तीय मंजूरी मिलने की संभावना है। यह 11.165 किमी लंबा कॉरिडोर चारबाग से बसंत कुंज तक विस्तारित होगा, जिससे पुराने और नए लखनऊ को बेहतर तरीके से जोड़ने में मदद मिलेगी।

Lucknow Metro expansion

लखनऊ मेट्रो का विस्तार

मेट्रो कॉरिडोर फेज-1बी के अंतर्गत प्रस्तावित इस मार्ग में 6.879 किमी भूमिगत और 4.286 किमी एलिवेटेड ट्रैक होगा, जो अमीनाबाद, चौक और ठाकुरगंज जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। अनुमानित लागत लगभग 5801 करोड़ रुपये है। यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार के अनुसार, यह परियोजना लखनऊ के शहरी परिवहन के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण साबित होगी।

End of Feed