Mainpuri Accident: यात्रियों से भरी बस बेकाबू होकर पलटी, 20 यात्री घायल; इलाज जारी

मैनपुरी जिले में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 20 लोग घायल हो गए, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Mainpuri News: मैनपुरी के दन्नाहार थाना इलाके में शनिवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार रोजवेज बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि बस के चारों पहिये ऊपर हो गए और मौके पर चीख पुकार मच गई। दन्नाहार थाने के निकट हादसा होने के चलते तत्काल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में 20 के लगभग सवारी घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद DM और SP ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचकर घायलों का हाल जाना तो वहीं उचित उपचार दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया।

mainpuri accident

हादसे में पलटी बस

इस दुर्घटना पर डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा, दन्नाहार क्षेत्र में एक बस पलट गई। लगभग 20 लोग घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर है और उसे सैफई रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत स्थिर है।

End of Feed