मुस्लिमों को रिझाने पर जुटी बीजेपी, लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी से 75 प्लस सीटें जीतने का लक्ष्य

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 22, 2023, 10:57 PM IST

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री और योगी सरकार के मंत्री दानिश आजाद ने बताया कि मुस्लिमों की तरक्की के लिए बीजेपी लगातार काम कर रही है। समय समय पर उनको योजना से अवगत कराने के लिए सरकार प्रयास करती रहती है। इसी क्रम में यह कौमी चौपालें और सूफी सम्मेलन भी आयोजित हो रहे हैं।

लखनऊ : आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मुस्लिम वोटों को रिझाने पर भाजपा जुटी है। विपक्ष द्वारा बनाई गई मुस्लिम विरोधी छवि को हटाने और सबका साथ सबका विकास के स्लोगन को कौमी चौपालों के माध्यम से मजबूत करने में पार्टी का पूरा फोकस है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी से 75 प्लस सीटें जीतने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए बीजेपी ने अल्पसंख्यकों के बीच पसमांदा सम्मेलन के बाद कौमी चौपालों और सूफी सम्मेलन का खाका तैयार किया है। अल्पसंख्यक मोर्चा इस कार्यक्रम को जमीन में उतारने की पूरी तैयारी में जुट गया है।

BJP

मुस्लिम विरोधी छवि तोड़ने में जुटी बीजेपी

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री और योगी सरकार के मंत्री दानिश आजाद ने बताया कि मुस्लिमों की तरक्की के लिए बीजेपी लगातार काम कर रही है। समय समय पर उनको योजना से अवगत कराने के लिए सरकार प्रयास करती रहती है। इसी क्रम में यह कौमी चौपालें और सूफी सम्मेलन भी आयोजित हो रहे हैं। इन्हें मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से और अवगत कराया जाएगा। साथ उनकी तकलीफों को दूर किया जाएगा। यह ग्रामीण चौपाल की तरह ही आयोजित होंगी।

End of Feed