lucknow Wholesale Market: आपके स्वागत के लिए तैयार हैं लखनऊ के ये बड़े होलसेल बाजार, लो बजट में करिए जी भर शॉपिंग

नवाबों की नगरी लखनऊ अपनी खातिरदारी के अलावा चिकनकारी के लिए खासा मशहूर है। इस शहर में कई ऐसे बड़े होलसेल बाजार हैं, जहां से आप किफायती दाम में कपड़ों के अलावा कई अन्य चीजें खरीद कर घर ला सकते हैं।

लखनऊ: नवाबों का शहर, खातिरदारों का शहर और मेहमाननवाजी में सबसे आगे। ये भारत के प्रसिद्ध शहरों में से एक है। यहां खानपान से लेकर कपड़ों और इमारतों का खजाना मिलता है। यहां आपकी खातिरदारी के लिए लोग जितना आगे आते हैं, उतना ही यहां की बाजार आपके स्वागत में बाहें फैलाए बैठे हैं। जी, हां लखनऊ में कपड़ा बाजार, सहायक उपकरण, हस्तशिल्प और फर्नीचर के बड़े होलसेल मार्केट उपलब्ध हैं। इन होलसेल बाजार में कुछ पुराने स्टोर हैं, जो अपनी क्वालिटी के लिए खासा फेमस हैं। अगर, आप अपने बिजनेस के लिए थोक में सामान खरीदने के लिए इन होलसेल मार्केट का दौरा करना चाहते हैं तो ये ऑप्शन आपके लिए बेस्ट रहेंगे। तो चलिए जानते हैं सबसे बड़े और किफायती थोक बाजार कौन हैं।

List of Wholesale Market in luckow

लखनऊ के होलसेल बाजार

हजरतगंज बाजार

हजरतगंज बाजार शहर के बीचो-बीच है। लखनऊ की इस सबसे सस्ती मार्केट का नाम नवाब अमजद अली शाह के नाम पर रखा गया था। यदि आप कोई हस्तशिल्प आइटम और स्थानीय हस्तनिर्मित सामान खरीदना चाहते हैं तो यह बाजार आपके लिए बेस्ट है। आप एकबार यहां जरूर जाएं। यकीन मानिए यहां के कपड़ों की डिजाइन और कलेक्शन देखकर आप बिना कुछ खरीदे वापस नहीं आ सकते। यहां हस्तशिल्प का सामान, खादी का सामान, हाथ से बने कपड़े, कढ़ाई वाली साड़ी, चिकनकारी, किराना सामान और लजीज फास्ट-फूड का बेजोड़ नमूना देखने को मिलेगा।

End of Feed