यूपी के 54 अस्पतालों में मूक-बधिर दिव्यांगोंके लिए शुरू होगी 'बेरा' जांच, डिप्टी सीएम ने दी मंजूरी

यूपी के 54 अस्पतालों में मूक बधिर दिव्यांगजनों के लिए बेरा जांच का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि इसके लिए अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की जाएगी, जिसके लिए 6.77 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

UP News: उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में मूक बधिर (deaf mute) दिव्यांगजनों को जांच के लिए आधुनिक मशीनें स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। इसकी जानकारी यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि यह जांच मशीनें प्रदेश के करीब 54 अस्पतालों में स्थापित की जाएगी। इन जांच मशीनों को स्थापित करने के लिए 6.77 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। डिप्टी सीएम ने आगे बताया कि मशीनें मंडलीय और जिला चिकत्सालयों में ब्रेन स्टीम इवोकेड़ रिस्पांस ऑडियोमेट्री यानी बेरा जांच के लिए उपयोग की जाएगी।

UP Deputy CM

यूपी के 54 अस्पतालों में होगी बेरा जांच (फोटो - Brajesh Pathak Facebook)

बेरा जांच मूक बधिर दिव्यांगजनों के लिए होगी सहायक

End of Feed