बरेली हिंसा मामला: मौलाना तौकीर रजा के करीबियों पर कार्रवाई जारी, प्रशासन अवैध दुकानों और शोरूम को कर रहा सील

बरेली हिंसा मामले में प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। बरेली विकास प्राधिकरण के एक कर्मचारी ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध निर्माण और बिना स्वीकृति के चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ की गई है।

Bareilly Violence: बरेली हिंसा मामले में प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने उपद्रव के आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबियों पर बड़ी कार्रवाई की। पीलीभीत बाईपास रोड पर स्थित अवैध दुकानों और शोरूम को सील कर दिया गया। बताया गया कि ये सभी कारोबार बिना नक्शा स्वीकृति के संचालित हो रहे थे।

raja

मौलाना तौकीर रजा के करीबियों पर कार्रवाई (Photo-X)

प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। बरेली विकास प्राधिकरण के एक कर्मचारी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि यह कार्रवाई अवैध निर्माण और बिना स्वीकृति के चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ की गई है। अधिकारी ने आगे कहा कि हमने मौलाना तौकीर रजा के करीबी मोहम्मद आरिफ की कुल 17 दुकानों को सील कर दिया है।

End of Feed